जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने किया नए मेडिकल कालेज का निरीक्षण,
16 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति का जायजा लिया। नया मेडिकल कॉलेज कनावटी में 255.78 करोड़ की लागत से 9.745 हेक्टेयर जमीन पर बन रहा कॉलेज भवन में मुख्य रूप से प्रशासनिक भवन, बालक, बालिका छात्रावास भवन, कर्मिशियल सेंटर, शव परीक्षण भवन, कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के आवासीय भवन, बहुमंजलीय आवास, छात्रों के मनोरंजन के लिए कक्ष एवं 12 कक्षों के विश्राम भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ तेजी से करवाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य जून 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में एसबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए 150 सीटें उपलब्ध रहेगी।कलेक्टर जैन ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के तहत निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, छात्रावास भवन, आवासीय ब्लॉक निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर जैन ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में लगे श्रमिकों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं, पारिश्रमिक भुगतान के बारे में जानकारी ली। निर्माण एजेंसी ने अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य में 29 इंजीनियर्स और 700 श्रमिकों की टीम लगातार कार्य कर रही है। निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।