नीमच। सड़क दुर्घटना में महागढ के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को नारायणगढ़ के शासकीय अस्पताल में रखवाया। जिसका शुक्रवार सुबह पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

नारायणगढ थाना प्रभारी तेजेन्द्रसिंह सेंगर ने बताया कि गुरुवार देर रात मनासा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव महागढ निवासी बंटी उर्फ यौवनप्रसाद चौधरी की कार गुरुवार देर रात मनासा-मंदसौर रोड पर गांव सौम्या के पास एक पोल से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार बंटी उर्फ यौवनप्रसाद चौधरी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंच मृतक को नारायणगढ लाया गया। जिनका शुक्रवार सुबह पीएम किया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

वहीं, बताया जा रहा की पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बंटी चौधरी देर रात नारायणगढ बस स्टैण्ड से सब्जी लेकर निकले थे। जिनकी थोड़ी देर बाद ही नारायणगढ से तीन किलो मीटर दूर गांव सौम्या के यहा दुर्घटना ग्रस्त हो गई।