मीणा समाज के ज्ञापन के बाद पुलिस ने किया दूसरे पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज,अरनिया मामादेव में हुए विवाद का
15 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। 3 दिन पूर्व 11 जून को जावद तहसील के सरवानिया महाराज चौकी अंतर्गत आने वाले गाँव अरनिया मामादेव में जमीन विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें समझाइश देने पहुँचे 65 वर्षीय वृद्ध भगतराम पिता भंवरलाल गायरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्समय देवीलाल मीणा, बालकंवरीबाई मीणा, पूजा मीणा व ईश्वरं मीणा के विरूद्ध धारा 302 व 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया था। वही मीणा समाज ने कल बुधवार को एसपी कार्यालय ज्ञापन देकर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की पुरजोर मांग की गई थी। जिसका असर यह रहा जावद पुलिस ने बुधवार को दूसरे पक्ष के जगदीश गायरी, रामप्रसाद गायरी, भगतराम गायरी •लक्ष्मीनारायण, कुसबाबाई, शिवकन्या व श्यामा सभी निवासी अरनिया मामादेव के खिलाफ भी धारा 341,294, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया।