उपखण्ड अधिकारी ने जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा का औचक निरीक्षण किया
14 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश बाबेल से चिकित्सालय में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम व अन्य व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। साथ ही आउटडोर व इनडोर वार्ड में जाकर मरीजों से चिकित्सालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिस पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा पीएमओ डॉ. बाबेल को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये । इसी क्रम में चिकित्सालय परिसर में भवन विस्तार के अन्तर्गत निर्माणाधीन नये भवन का मौका निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित साईट इंजीनियर व कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि से मिलकर निर्माण कार्य की गुणवता बनाये रखने व समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये।