जावद ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमर और रतनगढ़ की नगर परिषद के वार्ड 13 के उपचुनाव मंगलवार को हुए। इसमें ग्राम पंचायत उमर में शाम को पांच बजे तक 88.33 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं रतनगढ़ की नगर पंचायत के वार्ड 13 के पार्षद पद के लिए भी उपचुनाव सोमवार को हुए, इसमें 74% मतदान हुआ। अब मतदान की मतगणना 17 जून को जावद के महाविद्यालय में की जाएगी। कुल मतदाता 594 में से 439 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। मतदान दिनभर शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रिटर्निंग अधिकारी देवेंद्र कछावा के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी शत्रुघ्न चतुर्वेदी सेक्टर अधिकारी चुनाव प्रारंभ से लेकर चुनाव सामग्री जमा होने तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी वह जिला मास्टर ट्रेनर मास्टर ट्रेनर दिन भर चुनाव स्थल पर डटे रहे । वहीं ग्राम उमर में सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला रिटर्निंग अधिकारी मोनिका जैन ने बताया कि ग्राम उमर में 88.33 प्रतिशत मतदान हुआ।