चुनावी दौर:लोकसभा स्तर के 4 बड़े कार्यक्रम होंगे 18 को जनसभा में केंद्रीय मंत्री भी आएंगे
09 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय पर मल्हारगढ़ विधानसभा की बैठक हुई। 30 जून तक की गतिविधियों पर चर्चा हुई। जिला महामंत्री व मल्हारगढ़ विधानसभा संयोजक राजेश दीक्षित ने कहा अभियान में लोकसभा स्तर के चार बड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें पत्रकार वार्ता, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ व जनसभा होगी। विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन, वरिष्ठजन सम्मेलन, संपर्क से समर्थन, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 25 जून को मोदी की मन की बात के कार्यक्रम बूथ स्तर पर होंगे। उपाध्यक्ष राजेश नामदेव ने कहा कि प्रत्येक वर्ग को अपने विचार से जोड़कर योजनाओं की जानकारी देंगे। उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा ने कहा कि हमारी पार्टी के सातों मोर्चे का संयुक्त सम्मेलन मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम बूढ़ा में 10 जून को आयोजित होना है।
18 को केंद्रीय मंत्री व कैबिनेट मंत्री करेंगे संबोधित
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजू चावला ने बताया लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाजनसंपर्क अभियान के तहत 18 जून को एक जनसभा आयोजित होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश व महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार संबोधित करेंगे। सांसद सुधीर गुप्ता, कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश सखलेचा, हरदीपसिंह डंग, भाजपा जिला संगठन प्रभारी व क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा समेत पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।