जावद विधानसभा कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने अठाना में महाशिवपुराण कथा व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद पढ़ें ये खबर
08 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
अठाना नगर में चारभुजा नाथ कथा समिति द्वारा नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का वाचन पंडित केदार जी महाराज खामौर भीलवाड़ा द्वारा व्यासपीठ से भोलै बाबा कि लीलाओं का गुणगान महाशिवपुराण कथा के माध्यम से क्षैत्र कि धर्म प्रेमी जनता को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। आज कि कथा में मुख्य अतिथि जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ,अठाना मंडलम अध्यक्ष महेश वर्मा,ललित बाटक्या,मगलेश बाटक्या ने व्यास पीठ पं श्री से आशीर्वाद लिया समिति द्वारा केसरिया पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि चारभुजा नाथ कथा समिति द्वारा यह आयोजन नगर ओर आसपास क्षैत्र के लिए कल्याणकारी है। ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहे जिससे जनता में सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार संचालित होते रहे। पुनः समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर के साथ साथ क्षैत्र के लिए भोले नाथ से मंगलमय कामना की। मीठे मीठे भजनों पर भक्तजन झूमते थिरकते आनन्द लिया इसके पश्चात आरती हुई ओर प्रसाद वितरण किया।