खोर - शासन द्वारा ग्रामीणों को शहरी क्षेत्र में आने जाने हेतु करीब तीन करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से बनी करीब 6 किलो मीटर लंबी सड़क को अवैध रूप से निकलने वाले भारी वाहनों द्वारा फिर से गड्डो में तब्दील करने की तैयारी चलने लगी है। पहले सड़क निर्माण में हुए भ्रस्टाचार को लेकर ग्रामीण कई बार शासन से शिकायत कर चुके है। लेकिन वह सुनवाई भी भ्रष्टाचार की जेब मे जमा हो गई। राजस्थान से अवैध रूप से बजरी लेकर आने वाले ट्रेलर एवम डम्पर पिछले कुछ समय के लिए सड़क निर्माण कार्य के कारण बंद थे। तो ग्रामीणों ने सोचा कई सालों बाद अब तो आराम से बच्चे स्कूल जाएंगे । तथा इन गड्डो से निजात मिल जाएगी । लेकिन उनकी सोच ज्यादा दिन नही चल पाई और सड़क निर्माण अभी पूरा भी नही हुआ। अभी तो सड़क के दोनों ओर भराव की चुरी डालना है। उसके बावजूद यह वाहन निकलना शुरू हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद जनपद के अंतर्गत ग्राम खोर से सरवानिया मसानी एवम नागदा तक अलग अलग योजनाओं के अंतर्गत करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से नवीन सड़क का निर्माण कार्य हुआ। लेकिन अभी सड़क निर्माण कार्य पूरा भी नही हुआ ओर इस सड़क पर राजस्थान से अवैध रूप से बजरी लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का आवागमन फिर से प्रारंभ हो गया है। जिससे ग्रामीणों को सड़क टूटने तथा बच्चों के साथ इन वाहनों द्वारा कुछ भी हादसा हो जाने का खतरा सताने लगा है। नवीन सड़क को गड्डो से बचने के लिए कल मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत सरवानिया मसानी के सरपंच शंभूलाल धाकड़ द्वारा अवैध रूप से निकल रहे रेती के ट्रेलर चालक को रोका तथा तब तक पीछे एक ट्रेलर ओर भी पहुंच गया। तब उक्त सरपंच द्वारा जिला खनिज अधिकारी को फोन लगाया कर मामले से अवगत करवाया लेकिन दो घंटे खड़े रहने के बाद भी जिले से कोई अधिकारी मौके पर नही आया और फोन पर बोला कि उनके पास रॉयल्टी होगी उसे जाने दो। रॉयल्टी मांगने पर ड्रायवर ने दो दिन पुरानी रॉयल्टी दिखाई । लगातार 2 घंटे तक ट्रेलर वही खड़े रहे लेकिन जिले से किसी भी अधिकारी के नही पंहुचने के कारण कोई चालानी कार्यवाही नही हो पाई। तो मजबूरन ट्रेलर को दोबारा इस मार्ग पर नही निकलने की चेतावनी देते हुए वापस उन्हें राजस्थान की तरफ रवाना किया गया। " पूरे मटके में भांग घुली हुई है। हमने बड़ी मुश्किल से हमारे क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाया और अभी तो सड़क निर्माण पूर्ण भी नही हुआ है। अभी तो सड़क के दोनों ओर साइडे भरना बाकी है। लेकिन इन भारी वाहनों के कारण सदक पुनः गड्डो में तब्दील होते देर नही लगेगी। ग्रामीणों द्वारा पिछले कुछ दिनों से मुझे सूचना मिल रही थी कि रात्रि में एवम सुबह जल्दी कुछ ट्रेलर एवम डम्पर रेती भरकर निकलने शुरू हो गए है। तो कल सुबह मुझे रास्ते मे ही मिल गए मेने उन्हें रोका तथा जिला खनिज अधिकारी को इस मामले को लेकर अवगत करवाया लेकिन कोई भी मौके पर नही आया। शंभूलाल धाकड़ सरपंच (सरवानिया मसानी) मेरे पास सुबह ट्रेलर रोकने को लेकर एक फोन आया था । लेकिन उसके ड्रायवर द्वारा रॉयल्टी होने की बात बताई गई थी। फिर भी अगर इन ग्रामीण मार्गो से निकल रहे है तो उन पर हम अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे " जी. एस. डावर ( जिला खनिज अधिकारी, नीमच )