योजनाओं को पलीता लगा रही नगरपालिका:कांग्रेस पार्षद ने लगाए आरोप, कहा- गौरव दिवस पर पानी के लिए तरस गई जनता
04 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। योजना के अनुसार गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को नीमच के मांगलिक भवन इंदिरा नगर में बीपी और शुगर जांच का शिविर का आयोजन किया गया लेकिन इस आयोजन की नगरपालिका के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी। जिससे कि क्षेत्र की जनता लाभ लेने से वंचित रही। यह कहना है इंदिरा नगर की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल का। उन्होंने बताया कि जो जनता आई उन्हें भी बैठने की व्यवस्था नहीं मिली। न ही पीने का पानी मिला। शासन की योजना को पलीता लगाने में नंबर वन पर जा रही है नीमच की नगर पालिका। अधिकारियों की लापरवाही से गरीब जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। समाचार पत्रों में पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम भी प्रकाशित किया गया लेकिन कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया। पोरवाल ने जिला कलेक्टर से पत्र लिखकर मांग की है कि इंदिरा नगर में अलाउंस करवा कर एक बार पुन: कैंप आयोजित कराया जाए लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं के प्रमाण पत्र भी वितरण कराया जाए। पोरवाल ने कहा कि प्रचार-प्रसार के अभाव में शासन का टारगेट भी पूरा नहीं हो पा रहा है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सूचना के अभाव में घर घर जाकर भी सूचना नहीं दे पाए। जिससे भी उपस्थिति कम हो रही है। इतना बड़ा आयोजन शहर में होने जा रहे हैं जिसकी सूचना लाउड स्पीकर से संपूर्ण शहर में देना चाहिए ताकि सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।