हकीम पठान नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बने। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का किया सम्मान । नारी सम्मान योजना ग्रामीण महिलाओ में उत्साह
03 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच -- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती नूरी ख़ान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के दिशा निर्देश अनुसार नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक गांव बाग पिपलिया में आयोजित हुई इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने वचन दिया है कि हमारी सरकार बनते ही महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए और ₹500 में गेस सिलेंडर दिए जाएंगे इस वचन पत्र के फार्म नीमच ग्रामीण के गांव बाग पिपलिया में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सैकड़ों महिलाओं के घर घर जाकर फार्म भरें गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान कहां की नारी सम्मान योजना में जनता और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा ज्यादा महिलाओं के फॉर्म भरवाने में अपनी भागीदारी निभाएं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत पाटीदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नारी सम्मान योजना घर घर जाकर महिला के फार्म भरें जाएंगे इस कार्यक्रम को इलियास कुरैशी हकीम पठान हारिम खान इत्यादि ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार का अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने सर्वसम्मति से हकीम पठान (सावन) को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर सलीम खान इमरान मेव रशीद मेव अल्ताफ मेव सरफराज खान खाजू खान हुसैन खान कासिम कुरेशी फारुख खान साजिद खान उस्मान खान शरीफ खान इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी ने किया बेठक में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों का हकीम पठान ने आभार ने माना।
हिदायत उल्लाह खान नीमच