सर्वहारा वर्ग की आस कमलनाथ 6 जून को पिपलियामंडी में, टीम उमरावसिंह अजय टाकीज के समीप करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
03 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के कल्याण की इबारत लिखने वाले सक्षम व्यक्तित्व, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 6 जून को प्रातः 10.30 बजे मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में महती जनसभा को संबोधित करेंगे। नीमच जिले के कांग्रेसजन भारी संख्या में कमलनाथ का स्वागत करने पहुंचेंगे। किसान नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने बयान जारी कर बताया कि किसान आंदोलन की भूमि रहे पिपलियामंडी से कमलनाथ आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं। भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमलनाथ के नेतृत्व में संकल्प लिया जाएगा। जिस न्याय की आस में किसान आंदोलन में जिन किसानों ने अपनी शहादत दी थी, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। प्रदेश के किसानों, श्रमिकों, गरीबों और सर्वहारा वर्ग के न्याय की लड़ाई का शंखनाद करने आ रहे कमलनाथ का टीम उमरावसिंह गुर्जर द्वारा 6 जून को प्रातः 10 बजे पिपलियामंडी के अजय टाकीज परिसर पर भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में पिपलियामंडी पहुंचकर कमलनाथ के संकल्प को शक्ति दें। नीमच से कार्यकर्ताओं का काफिला फव्वारा चोक से 6 जून को प्रातः 8 बजे पिपलियामंडी के लिए रवाना होगा।