कमलनाथ जी सरकार बनते ही समय बर्बाद करना नहीं चाहते हैं, इसलिए शपथ ग्रहण करते ही नारी सम्मान योजना के 1500 रुपए मां,बहन बेटी और बहु के बैंक खाते में जमा कर प्रथम वचन को पूरा करेंगे,आयरन लेडी कांग्रेस नेत्री महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया चुल्हा चौकी का कार्य छोड़ नारी सम्मान योजना के फार्म भरने घर -घर खटखटा रही है दरवाजा पढ़ें दशरथ माली की ये खबर
02 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा -2जुन। अपने प्रदेश की प्रजा के हित में कांग्रेस की सोच दूर दृष्टि निकट इरादा रखने वाले गरीब किसान मजदूरों के रहनुमा और प्रदेश की हर मां-बहन,बहू और बेटियों के सम्मान में नारी सम्मान योजना अभियान के जनक पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की इस बार फिर भारी बहुमत से किसानों, गरीब मजदूरों की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही सबसे पहले नारी सम्मान योजना में मां -बहन,बहू और बेटियों के बैंक खाते में 1500रुपए सहायता,500रुपए में गैस सिलेंडर,100यूनिट बिजली फ्री ,पुरानी पेंशन योजना आदि कई लाभकारी योजनाओं लागू करने का श्री गणेश शपथ ग्रहण करते ही करेंगे। 5माह पूर्व से ही कांग्रेस नारी सम्मान योजना के फार्म भरने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ताकि समय व्यर्थ नहीं जाए,यह है कांग्रेस की दूर दृष्टि निकट इरादा। महिलाओं में भी नारी सम्मान योजना फार्म भरवाने के लिए होडा होड मची हुई है हर महिला में उत्सुकता देखी गई है।
उक्त बातें आयरन लेडी कांग्रेस नेत्री महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया ने चीता खेड़ा के मजरा गांव माताकाखेडा में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी चल रहे अभियान के तहत नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के दौरान चौक -चौराहों पर चौपाल लगाई गई जिसमें उपस्थित महिलाओं को कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं के मामले में समझाते हुए कही। उन्होंने कहा है कि शिव राज अपने भाषणों में किसान का बेटा कहता है परन्तु 18वर्षो में किसानों को झुठ,थोथी घोषणा व लाठी डंडा ओर गोलियों के सिवाय दिया ही क्या है। ये शिव राज कौन से किसान का बेटा है।जब जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने हेतु कर्ज माफ किया गया है।हर वर्ग हर धर्म तथा शासकीय कर्मचारियों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रही है। भाजपा सरकार हमेशा से किसानों को अपनी कट्टर प्रतिद्वंदी मानती रही है जब जब भी किसान अपने अधिकार फसलों के उचित दाम, फसलों में हुए नुकसान का फसल बीमा, मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं तब तब भाजपा सरकार ने उनकी मांगे मानने के बजाए अपमानित करते हुए निहत्थे किसानों पर निर्दयी पूर्वक लाठी डंडा ओर गोलियों से छलनी कर बैरहमी से मार दिया है। और जेलों में ठूंस दिया गया।भाजपा कभी भी किसानों गरीबों और मजदूरों का भला नहीं कर सकती हैं।
श्रीमती सुमित्रा मांगरिया ने कहा कि शिव राज के हाथ में मायक आते ही कभी तो लाडली बेटियों का मामा कहता है तो कभी किसानों का बेटा बन बैठता है पर कहता कुछ और करता उसके विपरीत। शिव राज सिंह ने मदारी को भी शर्मसार कर दिया है और किसानों पर निर्दयी पूर्वक अत्याचार कर अंग्रेजों को भी लज्जित कर दिया है। नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीता खेड़ा गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से पंगू बनी पड़ी है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वीकृत पद विगत 20 वर्षों से व्याख्याताओं के पद खाली पड़े हैं। भाणेज -भांजीयों के भविष्य को अंधकारमय बना रखा है।बिना प्राचार्य का स्कूल और बिना डॉक्टर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चल रहा है। कोई धनोधोरी नहीं है।