नीमच। दिल्ली में साहिल लोहबच के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर न्यायिक जांच की मांग की। इसी मामले को लेकर नीमच में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर सर्कल पर धरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साहिल लोहबच को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ किसी भी प्रकार की पुलिस बर्बरता स्वीकार्य नहीं है। नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा कि दिल्ली में जब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठे रहेंगे, तब तक नीमच में भी कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि नीमच सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंबेडकर सर्कल पर धरना जारी रहेगा और मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाती रहेगी। 

धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया,ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोकस,ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान,सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव,बृजेश सक्सेना,हाजी बाबू सलीम,मुकेश कालरा, डा, पृथ्वीसिंह वर्मा,संजीव पगारिया,योगेश प्रजापति,हरीश दुआ,महेश वीरवाल,राकेश अहीर,भगत वर्मा,संदीप चौधरी,भानु प्रताप सिंह राठौड़,कृपाल सिंह मंडलोई,मनोहर अंब,नितिन हसीजा,बेबी बोहरा,राकेश सोनकर,इकबाल कुरैशी,मनीष सोनकर,मानसिंह बैरागी, इलियास कुरैशी,हारून रशीद,संजय पंवार,श्री राम शिवहरे,वैभव जैन,जावेद दुर्रानी, इकराम पहलवान,साबिर मसूदी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अंब ने किया । तथा आभार मोनू लोकस ने माना