नीमच 365 दिन योग के लिए योग प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था शुभ प्रभात मित्र मंडल गांधी वाटिका नीमच में संस्था के संरक्षण शिव माहेश्वरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
एक प्रेस विज्ञप्ति में संस्था के मीडिया प्रमुख दिलीप छाजेड़ ने बताया कि नियमानुसार योग प्राणायाम करने के पश्चात संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र वधवा टोनी द्वारा देश की आन बान शान तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में अनीता सिंहल एवं संगीता साहू के द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत गीत पर भारत माता की वेशभूषा में सजी रेणु जैन की उपस्थिति में योगासन करवाया गया। इस अवसर पर अनिल चौरसिया,डॉ माधुरी चौरसिया एवं राधेश्याम पाटीदार ने अपने विचार व्यक्त किये जिसमें अपने देश की आजादी को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देने की बात कही गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंहल,उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, तेजपाल जैन,गोविंद पोरवाल,नरेंद्र पोरवाल, वर्धमान डोसी,दुलला अहीर,प्रकाश मंगल, सत्यनारायण तोतला,भरत जाजू,श्याम नवलखा,डॉ राजेंद्र जायसवाल,राजेश बाहेती, जमनालाल जैन,सौभागमल डोसी,राजेंद्र एरन,सत्यनारायण अग्रवाल,अशोक मंगल सहित बड़ी संख्या में योग साधक महिला पुरुष तिरंगे रंग के परिधानों में उपस्थित थे
 कार्यक्रम का संचालन डॉ माधुरी चौरसिया ने किया और आभार सचिव राकेश पाटीदार ने माना