मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पूर्व कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें प्रशासनिक पत्र एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह राजपूत के उत्कृष्ट कार्य,अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर मिला यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित सेवाभाव का गौरवपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।