नयागांव। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद नयागांव में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,विद्यालय स्टाफ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर संदेश दिया।कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष हरीश धाकड़,पार्षद मदन माली,चांदमल मेघवाल, प्रशांत पुरोहित,लीलाबाई भील,वरिष्ठ पार्षद अभय जैन,शक्तिसिंह,विजय गायरी एवं शंकरलाल मीणा,सांसद प्रतिनिधि सुरेश धाकड़,पार्षद प्रतिनिधि पवन बैरागी, विनोद धनगर, जितेंद्र पांडे,अजय जायसवाल एवं छगनसिंह गाड़ी लोहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनिल चौधरी, चंद्रकला धाकड़,शंभूलाल धाकड़ एवं गोपाल सोनी सहित नगरवासी मौजूद रहे। नगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए। समारोह के सफल आयोजन में नगरपालिका अधिकारी संजय राठौर एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने नयागांव में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।