नीमच/जावद। मेघवाल समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों में पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे प्रकाश मेघवाल ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को लिखे पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अपने पदों से मुक्त करने का आग्रह किया है। प्रकाश मेघवाल ने पत्र में बताया कि वे मेघवाल समाज के विभिन्न संगठनों में जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इनमें युवा मेघवाल समाज संगठन,राष्ट्रीय अनुसूचित/जनजाति समाज संगठन,मेघवाल समाज संघ मालवा सहित सुखानंद क्षेत्र जावद से जुड़ी सामाजिक जिम्मेदारियां शामिल हैं।
उन्होंने पत्र में समाज द्वारा समय-समय पर दिए गए सम्मान और जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के हित में कार्य करते रहे हैं। हालांकि,वर्तमान परिस्थितियों एवं व्यक्तिगत कारणों के चलते अब वे इन सभी पदों की जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से अपने इस्तीफे को स्वीकार कर उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। पत्र के अंत में उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।