रामपुरा (नीमच)। ग्राम सालरमाला के राजस्व क्षेत्र में जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भेरूलाल पिता शिवनाथ नाथ निवासी सालरमाला को गिरफ्तार किया है।वन विभाग को 13 अगस्त 2026 को अवैध शिकार की सूचना मिली थी। टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां 3 जंगली सुअर के बच्चे मृत अवस्था में बरामद किए गए। मृत जंगली सुअरों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम एवं शवदाह कराया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को 14 अगस्त 2026 को प्रथम श्रेणी न्यायालय मनासा में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जावद जेल भेजने के आदेश दिए। वन विभाग एवं प्रशासन ने वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।