नीमच 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए भी आवश्यक है। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।