नीमच, 12 अगस्त 2026, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोचिंग प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उत्कृष्ट छात्रावासों में हाईस्कूल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर तथा हायर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित एवं कम्प्यूटर विषयों की कोचिंग प्रदान की जाएगी। उक्त विषयों में अध्यापन हेतु आवेदक की संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि तथा बी.एड. होना अनिवार्य है। जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने आवेदन-पत्र 17 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।