रतनगढ़। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 'हर घर तिरंगा' अभियान का उत्साह चरम पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं। कि हर नागरिक और हर संस्थान शान से तिरंगा फहराए। इसी के साथ जिला कलेक्टर महोदय नीमच के द्वारा भी जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते रतनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,नगर के ऐतिहासिक किले के बुर्ज पर शान बढ़ाने के लिए लगभग 7 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर एक विशालकाय लोहे का पोल लगवाया गया और तिरंगे ध्वज पर रात्रि मे रोशनी के लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई थी। नगर वासियों की विशेष मांग पर इस पर तिरंगा ध्वज फहराया भी गया,लेकिन स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पोल तब खुली जब 3 से 4 बार नया ध्वज लगाने के बाद भी हर बार कुछ ही समय बाद वह ध्वज फट गया।
एक तरफ जहां पूरा देश और प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा है।और घर-घर तिरंगा फहराये जाने की तैयारियां चल रही है, वहीं रतनगढ़ के ऐतिहासिक किले का यह बुर्ज आज भी अपने ऊपर तिरंगा फहराए जाने की उम्मीद में खाली खड़ा तिरंगे लगाए जाने की बांट जो रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं विशेष रूप से युवाओं में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है।कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर परिषद के कर्ताधर्ता इस राष्ट्रीय पर्व पर भी ऐतिहासिक धरोहर पर तिरंगा सुशोभित नहीं करवा पा रहे है। नगर वासियों ने जिला कलेक्टर महोदय व प्रशासन से मांग की है।कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से रतनगढ के ऐतिहासिक किले के बुर्ज पर सम्मान के साथ एक मजबूत और अच्छी क्वालिटी का विशाल तिरंगा ध्वज फहराया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनी रहे।