नीमच। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नीमच नगर में मोंगिया गोंड आदिवासी समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में आदिवासी समाज की जिला स्तरीय विशाल रैली एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंदसौर नीमच जिले से समाज के बड़ी संख्या में लोग सहभागी बने। आयोजन समिति के अनुसार रैली की का शुभारंभ इंदिरा नगर से हुआ। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए मेसी शोरुम चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पहुंची जहां समाज जनों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद रैली
गांधी वाटिका के समीप वात्सल्य भवन पर पहुंचकर आदिवासी पर समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, बिरसा मुंडा , भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना जिया सोलंकी ,चंदा चौहान ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर समाज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 108 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के नीमच जिले के 20 तथा मंदसौर जिले के 20 समाज जन के शासकीय सेवा में चयनित होने पर प्रमाण पत्र एवं ट्रैफिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें नीट परीक्षा में खुशबू परमेश्वर चौहान केलु खेड़ा नीमच,आयुषी सुनील चौहान नीमच प्रमुख है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच पर बद्रीलाल पवार उज्जैन,कन्हैयालाल भाटी,बृजेश राठौर उज्जैन,घीसालाल राजगढ़, घीसालाल भाटी बोरदिया कलांभगत राम डाबी,मांगीलाल भाटी,पिपलिया मंडी,डॉक्टर कन्हैया लाल सोलंकी,गगन डाबी,प्राचार्य बृजेश राठौर उज्जैन, मंदसौर जिला अध्यक्ष राहुल चौहान , जनपद सदस्य दिनेश चौहान सरपंच गोवर्धन लाल सूठोद,निर्माण समिति लाल सिंह भाटी, गोपाल,समर्थ पंवार, कंवरलाल भाटी फुटबॉल अकादमी के खेल प्रशिक्षक दिनेश डाबी,संजय भाटी ,मुकेश पंवार आकाश चौहान, ईशान डाबी सूरजमल, परमानंद,
मंच पर आसीन थे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जवान सिंह सोलंकी ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष लाल भाटी ने व्यक्त किया।आदिवासियत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हमारा मुख्य उद्देश्य,
-समाज जनों ने कहा-
वात्सल्य भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह में मांगीलाल भाटी ने कहा ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि यह दिवस हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं बल्कि अपनी आदिवासी संस्कृति परंपराओं और नैतिक मूल्यों के संरक्षण का एक मंच है यही कारण है कि हमारा समाज अपनी पारंपरिक वेशभूषा और प्रतीक कॉन के साथ एक छूट हुआ है संवैधानिक अधिकारों पर की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने आगे कहा हमें अपने जल जंगल जमीन और स्वशासन के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहना होगा संविधान की 5वीं अनुसूची अनुच्छेद 244 और अनुच्छेद 13(3) (क) जैसे प्रावधान हमारे अधिकारों की ढाल है इन अधिकारों को बचाए रखने और समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें नई पीढ़ी और युवाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।संविधान के कारण आज हम हमारे आत्मसम्मान की रक्षा कर पा रहे हैं। शिक्षा के कारण ही हम अत्याचार का विरोध कर पाते हैं। संविधान के कारण हमें शासकीय सेवा में अवसर मिल रहे हैं। संविधान के अधिकारों के कारण हमारा जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है आज बच्चे डॉक्टर सेवा में चयनित हो रहे हैं। समाज जब भी ज्ञापन आंदोलन विरोध प्रदर्शन के लिए आह्वान करें तो सभी संगठित होकर बड़ी संख्या में पहुंचे तभी हमारा अधिकार हमें मिल सकता है ।समाज समाज में प्रतिभा बहुत है लेकिन उन्हें प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता होती है। प्रदेश सलाहकार प्राचार्य बद्रीलाल पंवार उज्जैन ने कहा कि आदिवासी एकता के बिना अधिकार नहीं मिल सकते हैं ।मोंगिया समाज के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं। गर्व का विषय है। भगतराम डाबी ने कहा कि अधिकारियों से कानुन नियम से बात करेंगे तो वह हमें सम्मान देंगे। समाज जनों पर जब भी अत्याचार हो तो उसका विरोध में सभी सामाजिक संगठनों को संगठित होना चाहिए। समय-समय पर संस्कृति का आदान-प्रदान भी होना चाहिए। अपने-अपने क्षेत्रीय तहसील कार्यालय में पहुंचकर1950 के राजस्व रिकार्ड निकाले तो हमारे जाति प्रमाण पत्र सरलता से बन सकते हैं। डॉ कन्हैया लाल सोलंकी ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किया जाए तो सफलता मिल सकती है।
मोंगिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल भाटी ने कहा कि 33 वर्षों से समाज में संघर्ष जारी है आजादी के बाद पहली बार विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया है जो समाज के लिए गौरव की बात है समाज संगठित होगा तो हमें अधिकार भी मिलेंगे ।उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी हमें अधिकार मिलने में परेशानी आ रही है इसलिए हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ेगी तभी प्रशासन हमारी बात को सुनेगा।
मंदसौर जिला अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि जब भी प्रशासन स्तर पर तहसील का घेराव प्रदर्शन ,धरना प्रदर्शन हो तो सभी संगठित होकर पहुंचे तभी हमें अपना अधिकार मिल सकता है। नीमच जिला अध्यक्ष लाल सिंह भाटी ने कहा कि समय-समय पर अधिकारियों को अवगत कारण तो हमारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। शिक्षा के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक होते हैं इसलिए 1950 का रिकॉर्ड निकले तो हमें जाती प्रमाण पत्र बनाने में सरलता होगी।
समाज की बुराइयों को मिटाने का लिया संकल्प..कार्यक्रम के अंत में मांगीलाल भाटी द्वारा सभी समाज जनों को सामूहिक रूप से समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संकल्प दिलाया गया जिसमें शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। जातिगत भेदभाव मिटाने का भी संकल्प लिया गया।
......