सावन। ग्राम सावन में ₹2 करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित एवं सुसज्जित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के ग्रामीण नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्य निरंतर जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए भवन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, नीलेश पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़, जिला मंत्री रोशन वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन मालावत, जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट, सरपंच जितेंद्र माली, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, राजेंद्र तंवर, चिकित्सक डॉ. विजय भारती, दीपक व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।