नीमच - अहीर समाज बघाना द्वारा सोमवार को स्टेशन रोड़ स्थित कालका माता मन्दिर पर एक बैठक रखी गई थी जिसमें समाज के वरिष्ठ व सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया,
सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पिछले सदियों से अहीर समाज बघाना द्वारा अपने आराध्य व कुलश्रेष्ठ भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी का त्योहार मनाता आरहा इस वर्ष भी समाज द्वारा श्रीकृष्ण के सानिध्य में जन्माष्टमी त्यौहार को भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसमें वर्षों से चली आरही परंपरा के अंतर्गत जन्माष्टमी की सुबह अहीर समाज बघाना द्वारा नीमच शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी व दोपहर से बघाना में चल समारोह निकाला जाएगा, बैठक में समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने अपने अपने मत रखे व श्री कृष्ण के जय घोष लगाए, समाज जन्माष्टमी त्योहार को लेकर सदा से ही एक अलग ही उत्साह रहता हे, इस बार भी विशेष कर युवाओं में जोशीला उत्साह नजर आरहा है,