दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के 11 राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 12 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 15 राउंड का मतगणना होगी और अब केवल 4 राउंड बाकी हैं। दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में दतिया से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है।
बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एक अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक केस में 3 साल की सजा सुनाए जाने के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के कारण ही दतिया सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी थी। भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों से हराया था। भाजपा ने इस बार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया, जिन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
दतिया विधानसभा के उपचुनाव में 12वें राउंड तक की वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार 12607 वोट से आगे हैं। दतिया विधानसभा के उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 12221 वोटों से आगे हो गई है।
दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 10911 से आगे चल रहे हैं। घनश्याम सिंह को 50307 वोट मिले हैं,जबकि भाजपा उम्मीदवार 39396 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के 9वें राउंड राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 8420 से आगे चल रहे हैं।
दतिया उपचुनाव के आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 6583 से वोट से आगे बने हुए हैं।
दतिया उपचुनाव के सातवें राउंड की मतगणना के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 3100 से अधिक वोट से आगे बने हुए हैं।
दतिया उपचुनाव के छठे राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 1786 वोट से आगे निकल गए हैं।
दतिया उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड राउंड में कांग्रेस 258 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 20997 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 20739 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 783 वोट से आगे बनी हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 17240 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी 16457 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस 33 वोटों से आगे हो गई है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12432 और भाजपा के आशुतोष तिवारी 12399 वोट मिले हैं।
दतिया उपचुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 आगे बने चल रहे हैं। उन्हें अब तक 8253 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 7378 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह 3530 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
दतिया में वोटों कई गिनती लगातार जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 1100 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
दतिया से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि सभी का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। हमें सभी से अपार समर्थन मिला है। मतदाताओं ने विकास के एजेंडे के आधार पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है। बीजेपी के दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा ने कहा कि आज वोटों की गिनती का दिन है,और हम पूरी तरह तैयार होकर काउंटिंग सेंटर पहुंच गए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नतीजे अच्छे होंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में कमजोर हो रही है। यहां तक कि उसका सीनियर नेतृत्व भी बंटा हुआ है। नतीजतन, उनका जमीनी संगठन बिखर रहा है, क्योंकि पार्टी अंदरूनी कलह और भ्रम फैलने जैसी समस्याओं से जूझ रही है।
दतिया शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8:00 बजे से 20 टेबलों पर मतगणना शुरू हो गई है, जो 15 राउंड तक चलेगी। 350 अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। सुबह 8:30 बजे ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। 9:00 बजे के बाद रुझान आना शुरू होंगे।
राजेंद्र भारती ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अगले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का षड्यंत्र है और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा। भारती ने कहा कि उनका संघर्ष हमेशा मिश्रा के खिलाफ रहा है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि जनता 2028 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के सोमवार को घोषित होने वाले परिणाम से पहले कांग्रेस ने रविवार रात पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।