नीमच।आगामी श्री कृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से अहीर यादव समाज नारायणी सेना की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार को धनेरिया कलां में जिला अध्यक्ष हरीश अहीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में नीमच जिले की जिला, तहसील, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ-साथ राजस्थान से आए समाजजनों ने भी भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे, जिन पर विस्तृत चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूरे नीमच जिले में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी, भव्य वाहन रैली, डीजे और चल समारोह के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। बैठक में समाज के परिचय सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर अगली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही अहीर यादव समाज नारायणी सेना को जिलेभर में और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले के वरिष्ठ समाजजन, जिला, तहसील, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में भोजन प्रसादी के साथ बैठक का समापन हुआ।
मुख्य बिंदु:धनेरिया कलां में नारायणी सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न। श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय।
भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, वाहन रैली और चल समारोह निकाले जाएंगे।जिला, तहसील, नगर एवं ग्रामीण इकाइयों की पूरी टीम रही मौजूद। समाज को मजबूत बनाने और परिचय सम्मेलन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।