नीमच। नीमच में सीएम राइज़ स्कूल को लेकर लंबे समय से जगह का चयन नहीं होने के चलते वर्तमान में नीमच के एकमात्र शेष बचे क्रमांक 2 हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर उक्त स्कूल का निर्माण किए जाने की सुगबुगाहट के चलते आज वहां निरंतर रूप से क्रिकेट और फुटबॉल खेलने वाली अलग-अलग टीमों ने अपना अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत माता चौराहे को खेल का मैदान दर्शाते हुए टीमो ने वहां क्रिकेट और फुटबॉल खेलते नजर आए। जहां खेल मैदान बचाओ, खेल मैदान बचाओ,जैसे नारे लगाकर संघर्ष समिति ने शासन प्रशासन का इस और ध्यान दिलाने हेतु शनिवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया खेल प्रेमियों के इस विरोध का मौके पर मौजूद प्रत्येकदृश्यों ने भी समर्थन किया तथा उनके इस विरोध में अपनी सहमति जताते हुए कहा कि खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति का यह विरोध जायज है। जिससे उम्मीद की जा सकती है कि शासन प्रशासन की चूले हिलाने के लिए पर्याप्त है