नीमच। जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार चल रहे जुआ संचालक कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बरुखेड़ा स्थित श्मशान घाट के पास दबिश दी गई थी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। मौके से ताश के पत्ते, 25,500 रुपये की जुआ राशि तथा अन्य फरार जुआरियों की दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई थीं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने धारा 23 साक्ष्य विधान के तहत दिए गए मेमोरेण्डम में बताया था कि उक्त स्थान पर कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद याकुब हुसैन निवासी बघाना नाल काटकर अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने धारा 23 साक्ष्य विधान के तहत दिए गए मेमोरेण्डम में बताया था कि उक्त स्थान पर कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद याकुब हुसैन निवासी बघाना नाल काटकर अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। नीमच सिटी पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर में अभिरक्षा में लिया। वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिला जेल नीमच भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ के विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण भी प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।