_निंबाहेड़ा/अशरफ मेव
नगर और आस पास के क्षेत्रों में इन दिनों फिर अवैध घोड़ीदाना जुए का कारोबार संचालित होने की खबरें लगातार सूत्रों से प्राप्त हो रही है,घोड़ीदाना जुआ (घोड़ी दाने पर दांव लगाने का एक प्रकार का जुआ) गैरकानूनी गतिविधियों के अंतर्गत आता है, जिस पर स्थानीय पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है लेकिन कुछ आदतन जुआरी प्रवृत्ति के लोग जो आदत से लाचार है वो 'नित नए ठिकाने' तलाश कर और अवैध घोड़ीदाना जुए की महफिल सजा कर कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं। प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के कच्ची बस्ती क्षेत्र में अवैध घोड़ीदाना जुआ संचालित होने की खबरें लगातार सूत्रों से प्राप्त हो रही है, साथ ही नगर के कुछ आदतन जुआरियों द्वारा बडोली घाटा पंचायत के समीपवर्ती गांव शाहबाद के समीप गंभीरी बांध क्षेत्र में स्थित एक सार्वजनिक जमीन पर लगातार अवैध घोड़ीदाना जुए का कारोबार संचालित करने की जानकारी भी सूत्रों से प्राप्त हो रही है, जानकारी में यह भी आया है ग्राम शाहबाद के समीप गंभीरी बांध क्षेत्र में सार्वजनिक जमीन पर अवैध जुए का कारोबार संचालित करने वाले ये आदतन जुआरी लगातार नित नए ठिकाने' तलाश कर बीते कई समय से अपनी अवैध घोड़ीदाना जुए की गतिविधियों को बदस्तूर जारी रखें हुए हैं। इन तथाकथित जुआरियों द्वारा पूर्व में नगर के इश्ककाबाद,ग्राम लसडावन में और ग्राम अरनोदा के मंगरों पर भी अवैध घोड़ीदाना जुए की गतिविधियों को कई दिनों तक संचालित किया गया है, स्थानीय पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे अवैध घोड़ीदाना जुए की गतिविधियों को निंबाहेड़ा नित नए ठिकाने तलाश कर जगह जगह संचालित करने वाले ऐसे जुआरियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।