जीरन। श्री सांवलिया सेठ मित्र मंडल,जीरन द्वारा आयोजित पैदल यात्रा संघ की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त 2026,गुरुवार को आयोजित होने वाली पैदल यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडल के अनुसार यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य रहेगा। पंजीयन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है तथा पंजीयन के समय आधार कार्ड की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। इसके साथ ही यात्रा में सेवा देने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए सदस्यता शुल्क 2100 रुपये रखा गया है। मंडल ने स्पष्ट किया कि सेवा कार्य में सहभागिता के लिए सदस्यता शुल्क जमा कराना आवश्यक होगा।
पंजीयन केंद्र
श्रद्धालु निम्न स्थानों पर पंजीयन करा सकते हैं:
कृष्णा फाइनेंस,मंडी रोड, जीरन
महालक्ष्मी किराना, मंडी के सामने, जीरन
रमेश किराना स्टोर, चिताखेड़ा दरवाजा, जीरन
चेतन-केतन मेहता स्टेशनरी, सकरानी रोड, जीरन
जय श्री फोटोकॉपी, मेरावत मंदिर, जीरन
रघुवीर सिंह बापू की गुमटी, रावला, जीरन
श्री सांवलिया ऑनलाइन सेंटर, नहर के पास, प्रतापगढ़ रोड, जीरन
मुकेश जी पार्षद की गुमटी, शासकीय अस्पताल, जीरन
साक्षी बजाज शोरूम, हरवार रोड, जीरन
मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर पैदल यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि यात्रा को श्रद्धा, सेवा और अनुशासन के साथ सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
— श्री सांवलिया सेठ मित्र मंडल, जीरन