नीमच। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सुप्रसिद्ध और आलौकिक धाम श्री शिव शक्ति आश्रम लेवड़ा में अलौकिक दृश्य और भक्ति का महासंगम देखने को मिल रहा है। यह पावन धरा महान संत, श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ श्री वितरागी संत श्री श्री 1008 श्री कमलानन्द गिरी जी महाराज की तपस्या से अभिमंत्रित है, जहां कदम रखते ही श्रद्धालुओं को दिव्य आध्यात्मिक शक्ति का आभास होने लगता है। जब 90 के दशक में समाज सेवी अशोक अरोरा की नजरों ने पहचाना पराक्रम:-बात 90 के दशक की है, जब पूज्य गुरुजी नीमच जिले की जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले घने जंगलों के बीच स्थित सांडेश्वर महादेव मंदिर में साधना और पूजा-अर्चना किया करते थे। चारों ओर घना जंगल होने के कारण हिंसक वन्यजीवों का भारी आतंक रहता था। इसी दौरान नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अशोक अरोरा (गंगानगर) की नजर गुरुजी की कठोर साधना और अद्वितीय पराक्रम पर पड़ी। श्री अरोरा को लगा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह स्थान उपयुक्त नहीं है। इसके पश्चात गुरुजी को नीमच के समीप लेवड़ा गांव के पास एक स्थल दिखाया गया। गुरुजी ने स्थान देखते ही सहज भाव से कहा— "यह जगह श्रेष्ठ है, यहाँ तपस्या कर इस पवित्र धरा को दिव्य और चैतन्य बनाया जा सकता है।" इसके बाद गुरुदेव ने इसे अपनी मुख्य तपस्थली बनाया।

100% पूर्ण होती है मन्नत, समाधि स्थल पर आज भी होती है अलौकिक अनुभूति:-कुछ वर्ष पूर्व जब पूज्य गुरुजी का हरि मिलन (साकेत वास) हुआ, तो इसी पवित्र तपस्वी स्थल पर उनकी समाधि बनाई गई। हालांकि गुरुदेव आज भौतिक रूप में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सूक्ष्म उपस्थिति और चमत्कारिक शक्तियां आज भी यहाँ हर क्षण महसूस की जाती हैं। श्रद्धालुओं का दृढ़ विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से गुरुजी के समाधि स्थल पर बैठकर मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना 100 प्रतिशत पूर्ण होती है। सांसारिक तनाव और चिंताओं से घिरा व्यक्ति जैसे ही इस पावन भूमि पर पैर रखता है, उसकी सारी पीड़ा और मानसिक उथल-पुथल पल भर में शांत हो जाती है।

दूर-दूर से पहुंचे साधु-संत और श्रद्धालु:-आज गुरु पूर्णिमा के दिन दूर -दूर से श्रद्धालु, साधु-संत और भक्तगण महान तपस्वी गुरुजी का आशीर्वाद लेने लेवड़ा धाम पहुंचे हैं। पूरे आश्रम परिसर में "जय गुरुदेव" और "हर-हर महादेव" के जयकारे गूंज रहे हैं।
यदि आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और गुरुदेव का अमोघ आशीर्वाद चाहते हैं, तो आज ही इस पवित्र धाम पहुंचकर श्री कमलानन्द गिरी जी महाराज के श्री चरणों में नमन करें और अपना जीवन धन्य बनाएं!
गुरुजी की जयंती पर लेवड़ा धाम में विशेष अनुष्ठान:-आज गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ पूज्य गुरुदेव की जयंती का भी पावन अवसर है। इस शुभ अवसर पर 29 जुलाई 2026 को आश्रम में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है! प्रातः 09:00 बजे: पादुका पूजन एवं भव्य महा आरती
अपराह्न 12:15 बजे: विशाल महाप्रसाद (भंडारा) वर्तमान महन्त श्री कृष्णानन्द गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में आश्रम परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनता को इस पावन पर्व पर सादर आमंत्रित किया है।
चरणों में शत-शत नमन! 🙏🙏🙏🙏