नीमच। श्री कैलामाता मंदिर, भूटेश्वर मंदिर रोड, नीमच में 29 जुलाई (बुधवार) को सायं 7:30 बजे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु पूजन एवं महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बनाए रखें।