नीमच। भारतीय जनता पार्टी में एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए और संगठन स्तर पर मिली जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले राकेश जी पप्पू जैन ने पार्टी ने जब नगर पालिका चुनाव में पूर्ण विश्वास के साथ मैदान में उतारा तो वह जनता के पसंदीदा प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से निर्वाचित हुए। जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी भरे मंच से आशीर्वाद प्रदान किया था पांच साल तक जनता के एक्टिव जनप्रतिनिधि के रूप में शहर में विकास का परचम लहराया। जनसेवा का यह दौर यही समाप्त नहीं हुआ और नपा अध्यक्ष के सेवाकाल के बाद अन्नपूर्णा सेवा समिति का एक पौधा रोपा जो आज छायादार वृक्ष बन गया है। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के संरक्षक राकेश जी पप्पू जैन, श्री राम गोडबोले,समाजसेवी प्रकाश मंडवारिया के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानव सेवा हेतु श्रेष्ठ कार्य करने की एक पहल करने की एक अलख मन में जागी थी,,। जिसे एक पौधे के समान जनता को समर्पित किया गया था अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों, असहायों और वंचित लोगों की सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यों के पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं।
संस्था ने अपने सेवाभावी कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता और सेवा की मिसाल कायम की है। पिछले पांच वर्षों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भोजन, सहायता एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना रहा है। संस्था के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सेवाभावी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों ने भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।