मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5 प्रांत और 26 विधानसभा क्षेत्रों तक होगा विस्तार, गांव से राष्ट्रीय स्तर तक बनेगा मजबूत संगठन,पढ़ें ये खबर
27 Jul 2026
NEEMUCH NEWS
भोपाल। मीणा समाज शक्ति संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विस्तार और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पारंपरिक कार्यप्रणाली से हटकर श्नीचे से ऊपरश् (बॉटम-अप) मॉडल अपनाने का फैसला किया गया, जिसके तहत संगठन की शुरुआत ग्राम स्तर से करते हुए समाज की समस्याओं और सुझावों को सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।बैठक में संगठन के विस्तार को 5 प्रांतों और 26 विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही समाज के युवाओं को रोजगार एवं उद्योग से जोड़ने, प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए श्गोत्र वाटिकाश् स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय विस्तार को गति देने के लिए प्रांत स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नई जिम्मेदारियों की घोषणा,बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। देवकरण मीणा को मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष,माखन मीणा को नर्मदांचल प्रांत अध्यक्ष,हेमसिंह मीणा को नर्मदांचल संगठन मंत्री,राकेश मीणा को मालवा प्रांत अध्यक्ष, योगेश मीणा को मालवा प्रांत उपाध्यक्ष, रोहित मीणा को मालवा संगठन मंत्री तथा श्याम मीणा को चंबल प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलों में भी नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए। राजगढ़ के लिए सत्यम मीणा,विदिशा के लिए रवि मीणा,रायसेन के लिए मलखान मीणा,खंडवा के लिए विवेक मीणा, इंदौर के लिए पंकज मीणा,सीहोर के लिए मनोज मीणा तथा शाजापुर के लिए रामबाबू मीणा को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
चार सूत्रीय कार्ययोजना,बैठक में संगठन ने चार प्रमुख बिंदुओं पर कार्य करने का निर्णय लिया। इसके तहत पांचों प्रांतों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे,जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह और कार्यकारिणी का विस्तार होगा,युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार एवं उद्योग प्रकोष्ठ सक्रिय किया जाएगा तथा समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए गोत्र वाटिका का निर्माण किया जाएगा।बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कांतिलाल सिहरा,राधेश्याम काका,बद्री प्रसाद टाटू,प्रहलाद सिंह मीणा,किशनजी मीणा,लक्ष्मीनारायण जोनवाल, जगदीश टाटू,रामबाबू बेडवाल, घनश्याम सिंह मीणा,अशोक मीणा (पत्रकार),दारू सिंह मीणा,भारत सिंह मीणा,विश्राम सिंह मीणा,राजू मीणा,ओमप्रकाश सिहरा,मनोज जोनवाल,दुर्गेश मीणा,मुकेश मीणा, रमेश मीणा,दीपक मीणा,संजय मीणा,शिवम मीणा,सुनील मीणा, अंशुल मीणा,लखन मीणा,महेश मीणा,भगवान सिंह मीणा,रामस्वरूप मीणा, खिलाड़ी लाल मीणा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।