मल्हारगढ़ / मंदसौर: 
दिन में नेतागिरी और रात में दांव-पेच का काला कारोबार! मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा चौकी पुलिस ने एक ऐसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मटन शॉप के पीछे चल रहे एक अवैध जुए के अड्डे पर दबिश देकर भाजपा युवा मोर्चा (बूढ़ा मंडल) के उपाध्यक्ष पप्पू सोलंकी समेत 5 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तारी की खबर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर सियासी पारा चढ़ गया है। आरोपी के पिता गोपाल उर्फ बापूलाला सोलंकी की प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता जैसे दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे विपक्ष को भी हमला करने का मौका मिल गया है।

चेहरे पर खादी की चमक, हाथों में ताश के पत्ते!" नेतागिरी का चोला पहनकर किए जा रहे इस 'काले कारनामे' की पोल खुलते ही जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

सलीम की मटन दुकान के पीछे चल रहा था हार-जीत का दांव:- पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारड़ा रोड पर स्थित सलीम की मटन की दुकान के पीछे ताश के पत्तों पर हजारों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार मीणा के सख्त निर्देशों पर चौकी प्रभारी विकास गहलोत और उनकी टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सलाखों के पीछे पहुंचे ये 5 आरोपी:-
1:- पप्पू सोलंकी (उम्र 36) – भाजपा युवा मोर्चा 2:-मंडल उपाध्यक्ष, निवासी खड़पालिया
3:-जसवंत सिंह (उम्र 41) – निवासी बांसखेड़ी
4:-मनोहर सिंह (उम्र 36) – निवासी गर्रावद
5:-विक्रम सिंह (उम्र 36) – निवासी बांसखेड़ी
सलीम (उम्र 39) – निवासी बूढ़ा

लाखों का माल जप्त, जुआ एक्ट में केस दर्ज:-
पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से भारी मात्रा में मशरूका जप्त किया है:
नगदी: ₹11,800 केस
गाड़ियाँ: 4 मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग ₹1,20,000)
मोबाइल: 5 एंड्रॉइड स्मार्टफोन (कीमत लगभग ₹25,000)
अन्य: 52 ताश के पत्ते

नारायणगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सियासी गलियारों में हड़कंप:-
सत्ताधारी दल के पदाधिकारी की इस हरकत ने संगठन की फजीहत करा दी है। वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरों की आड़ में रसूख भुनाने वाले इस 'युवा नेता' की गिरफ्तारी के बाद अब देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी अपने इस पदाधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता जी के साथ फोटो वायरल हो रहे है हालांकि फोटो पुराने हैं, लेकिन आरोपी BJP से जुड़ा हुआ होना साबित हुआ है! क्योंकि वह पद पर है! इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार पंवार और चौकी प्रभारी विकास गहलोत की टीम की सराहना की जा रही है।