नीमच। श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान तथा साध्वी अमी पूर्णा श्री जी महाराज साहब,अमी दर्शा श्रीजी मसा, नीमच नगर की लाडली बिटिया द्वय
साध्वी श्री मृदुपुर्णा श्री जी महाराज साहब श्री जिनांगपूर्णा श्री जी महाराज साहब,
साध्वी अमी वर्षा श्रीजी, अर्पणा श्री जी मसा, लब्धि पूर्णा श्री जी, जैनम पूर्णा श्री जी, प्राप्ति पूर्णा श्री जी, केवल्य पूर्णा श्री जी आदि ठाना 10 ज्ञानोत्सव चातुर्मास में मार्गदर्शन मिलेगा। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि आषाढ सुदी बारस रविवार 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे चातुर्मास मंगल प्रवेश जुलुस यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन व्याख्यान सुबह9:15 से 10:15 बजे तक
मिडिल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन सभागार में आयोजित होंगे। मंगल प्रवेश का जुलूस जैन भवन में नवकारसी के बाद प्रारंभ होगा जो जैन भवन मार्ग वीर पार्क रोड महेश सर्कल कमल चौक घंटाघर जाजू बिल्डिंग पुस्तक बाजार होते हुए पुनः जैन भवन पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगा। इस अवसर पर साध्वी वृंद श्री अखे सिंह कोठारी, रेशम देवी कोठारी, आराधना भवन पुस्तक बाजार नीमच पर 4 माह की स्थिरता रहेगी। इस अवसर पर चातुर्मास में विविध आराधना अनुष्ठान तपस्या भी आयोजित की जाएगी।