नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-1 के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धनेरिया कला चौराहे पर एकत्रित हुए।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पटवारी नरेंद्र पाटीदार को सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। साथ ही परीक्षा अनियमितताओं को लेकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मुद्दा भी उठाया गया।
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं पर संसद में चर्चा और प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धनेरिया कला चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बघाना थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही।