नीमच। पुलिस विभाग में पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के फीते (स्टार) लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
समारोह में पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मान किया गया। एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल ने अधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।