नीमच।​प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान के तहत रविवार को नीमच की कनावटी जिला जेल में एक बड़ी पहल देखने को मिली। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल)  डी. श्रीनिवास वर्मा और पुलिस उपमहानिरीक्षक (नारकोटिक्स इंदौर) श्री कुमार प्रतीक के नेतृत्व में चल रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन जागृति अभियान के अंतर्गत जेल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जेल में बंद 468 कैदियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मंदसौर के उप पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, कनावटी जेल के उप जेल अधीक्षक  एन.एस. राणा, शासकीय चिकित्सक  अजीत सिंह और नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के निरीक्षक बलराम सिंह रघुवंशी ने कैदियों को संबोधित किया।​अधिकारियों और डॉक्टरों ने कैदियों को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि कैसे नशा हंसते-खेलते परिवारों को बर्बाद कर देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी 468 कैदियों ने जीवन में कभी नशा न करने और इससे दूर रहने की सामूहिक शपथ ली। ​इस पूरे अभियान को सफल बनाने में नारकोटिक्स टीम के सउनि किरण शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी, आशीष शुक्ला, गोपाल नागदा सहित आरक्षक नरेंद्र सिंह, राहुल परमार और सुनील गहलोद का विशेष योगदान रहा।