खोर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर माल्यार्पण करके किया याद
06 Jul 2026
NEEMUCH NEWS
खोर। जावद जनपद पंचायत सदस्य प्रकाश मेघवाल ने कहा 6 जुलाई, 1901 को कोलकाता में श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी के घर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति थे। 1924 में उनके देहान्त के बाद केवल 23 वर्ष की अवस्था में ही श्यामाप्रसाद को विश्वविद्यालय की प्रबन्ध समिति में ले लिया गया। 33 वर्ष की छोटी अवस्था में ही उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय के उपकुलपति की उस कुर्सी पर बैठने का गौरव मिला, जिसे किसी समय उनके पिता ने विभूषित किया था। चार वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय को चहुँमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। इस मौके पर जावद जनपद पंचायत सदस्य प्रकाश मेघवाल, मुकेश जाट, गोपाल माली, लालजी मेघवाल सहित ग्रामवासी मौजूद थे।