नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग,रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
25 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच जिले की तहसील सिंगोली के प्रमुख धार्मिक,कृषि एवं व्यापारिक केंद्र रतनगढ़ को प्रस्तावित नीमच- सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन परियोजना में शामिल कर यहाँ रेलवे स्टेशन स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों की ओर से टप्पा तहसील कार्यालय रतनगढ़ में भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजा गया।ज्ञापन का वाचन गोविंद सिंह सांडा व आभार दिनेश सोलंकी के द्वारा व्यक्त किया गया।
धार्मिक और व्यापारिक महत्व का केंद्र है। रतनगढ़ ज्ञापन में बताया गया। कि रतनगढ़ में प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनाथ का मंदिर है,जो मध्यप्रदेश, राजस्थान और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।वर्तमान में यहाँ रेलवे सुविधा न होने के कारण यात्रियों,श्रद्धालुओं, किसानों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।और लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।यह क्षेत्र राजस्थान की सीमा के निकट स्थित होने के कारण एक बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्रीय भूमिका निभाता है।
रेलवे स्टेशन बनने से होंगे ये बड़े फायदे,नागरिकों ने ज्ञापन में रेखांकित किया है।कि यदि रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन स्थापित किया जाता है,तो इसके दूरगामी लाभ होंगे
श्रद्धालुओं,किसानों व युवाओं को सुविधा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन के लिए सुलभ,सस्ता और किफायती साधन उपलब्ध होगा।शिक्षा,रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आने -जाने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।क्षेत्र में व्यापार,पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।यात्री और माल परिवहन से रेलवे को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी।
सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास रतनगढ़, ऊमर, डीकेन, जाट, जावदा सहित मध्यप्रदेश व राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के 100 से अधिक छोटे-बड़े गांवों के लाखों ग्रामीण नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
वर्षों पुरानी मांग और जन-आकांक्षा "रतनगढ़ रेलवे स्टेशन केवल इस नगर की आवश्यकता नहीं है,बल्कि यह इस क्षेत्र के लाखों नागरिकों की वर्षों पुरानी आकांक्षा है। यह स्टेशन पूरे क्षेत्र के धार्मिक,कृषि,व्यापारिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन विकास का आधार बनकर इसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।रतनगढ़ क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने रेल मंत्री से विनम्र अनुरोध किया है। कि जनहित,धार्मिक पर्यटन और क्षेत्र के भविष्य के विकास को देखते हुए इस सकारात्मक पहल को मंजूरी दी जाए, जिससे क्षेत्र के इतिहास में विकास का एक नया अध्याय जुड़ सके।
इस अवसर पर इंजीनियर दिनेश सोलंकी,राजेश लढा, शंभूभाई चारण,गोविंद सिंह सांडा,अनिल सोडानी, प्रहलाद सोनी उस्ताद,शब्बीर भाई कंठालिया,मोहम्मदी बोहरा नजमी, ओमप्रकाश सोनी, श्रीकांत छिपा, शाकिर शाह,अजय अरोड़ा, महेश टेलर, राकेश कमाली,पवन वर्मा, पत्रकार गण सुरेश साहू, ईश्वर व्यास, प्रकाश माली, प्रदीप तिवारी, निर्मल मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित है।