मेहता परिवार की बिटिया अनामिका बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, बढ़ाया क्षेत्र का मान
18 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
रामपुरा। मेहता परिवार की होनहार बेटी अनामिका भूपेंद्र मेहता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनामिका की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार द्वारा उनका सम्मान किया गया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है कि मेहनत, लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अनामिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।