श्रीमती हेमलता अग्रवाल आज दोपहर संभालेंगी ASP का पदभार
11 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रीमती हेमलता अग्रवाल को नीमच जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है। विशेष बात यह है कि वे नीमच जिले में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी होगी ।
श्रीमती अग्रवाल इससे पूर्व उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने अनुशासित कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अनुभव के कारण उनकी अलग पहचान रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती हेमलता अग्रवाल आज दोपहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमछ का पदभार ग्रहण करेंगी। उनके आगमन से जिले के पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले के नागरिकों को भी उनसे बेहतर पुलिसिंग, जनसुनवाई और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा है।