नीमच- ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति एन एसी का स्थापना दिवस हर साल 6 जून को पूरे भारत में मनाया जाता है। नीमच में राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस जिला सहकारी बैंक नीमच सिटी कार्यालय दोपहर 2:00 बजे आयोजित कर मनाया गया। राष्ट्रीय संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र प्रसाद शर्मा,पेंशनर संघ अध्यक्ष संभाजी राव जाधव ने बताया की यह आयोजन मुख्य रूप से पेंशनरों के लिए न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और अन्य लाभों की मांग के रूप में एक संकल्प दिवस और जन जागरण अभियान के तौर पर आयोजित किया जाता है। इस समारोह के माध्यम से मुख्य रूप से ईपीएस-95 पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने, डीए डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग दोहराई गई। देशभर में जिला, तहसील और राज्य स्तर पर सभाएं आयोजित हुई। 75 साल से अधिक उम्र वाले सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत- सम्मान किया गया।कार्यक्रम में संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और अपने अधिकारों के लिए शहीद हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि गई। इस अवसर पर घीसालाल सुराह,गोपाल कृष्ण शर्मा, रमेश नागदा,विश्वास जोशी, वर्दीचंद्र मीणा, कन्हैयालाल मोनिया,भंवर लाल सगर, विमल जैन,रोचिराम छाबड़ा,प्रकाश नागर, चांदमल सोनी,बालकृष्ण पांडे,अब्दुल हकीम शेख, सत्य प्रकाश नागर, कैलाश प्लास,प्रकाश चंद्र जैन, गौतम लाल अहीर,समरथ जैन,आदि साथी उपस्थित थे।अंत में आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी इलियास कुरैशी ने किया।