नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमच सिटी स्थित बहुउद्देशीय कृषि सहकारी साख संस्था सोसायटी एवं जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में राठौर पार्क (नीमच सिटी सोसायटी के सामने) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 21 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की सुरक्षा एवं उन्हें विकसित करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। पौधारोपण कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अश्विन शर्मा, सहायक व्यवस्थापक छगनलाल चावला,जिला सहकारी बैंक की कर्मचारी विनीता कणिक, नेहा,अरुण चौहान सहित सोसायटी कर्मचारी महेश चौरसिया,कुशल शर्मा,किशोर सिंह बैंस,रौनक जैन,कृषक रामदास बैरागी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के आह्वान के साथ हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।