नीमच, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा वीनू वाटिका, जवाहर नगर नीमच में 5 जून शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।भाजपा जिला नीमच ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।