नीमच।  ज्ञानोदय विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी MRF टायर्स लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के 29 मेधावी विद्यार्थियों का चयन ₹2.5 लाख वार्षिक पैकेज पर किया है। चयनित विद्यार्थियों में इंजीनियरिंग के 11 और आई.टी.आई.के 18 छात्र शामिल हैं। इस तरह ज्ञानोदय विश्वविद्यालय ने छात्रों के प्लेसमेंट की परंपरा का निर्वहन करते हुए कीर्तिमान रचा । इस स्वर्णिम सफलता पर ज्ञानोदय के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा, "MRF जैसी ग्लोबल कंपनी का हमारे कैंपस में आना और एक साथ 29 प्रतिभाओं को चुनना,हमारे विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और प्राध्यापकों के मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह हमारे 'इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल्स' बनाने के विजन को पुष्ट करता है।"  इंजीनियरिंग व आई टी आई के चयनित विद्यार्थियों ने बताया, "MRF जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में करियर की शुरुआत मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। यह सफलता ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी।" विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों एवं प्लेसमेंट सेल की टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमारा ध्येय प्रत्येक विद्यार्थी को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करना है। यह प्लेसमेंट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, आगे भी हम सतत रूप से अंचल की प्रतिभाओं को प्लेसमेंट कराने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। उक्त जानकारी ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट आफिसर सुजाता गर्ग ने दी।
चयनित विद्यार्थी, आनंद गोस्वामीचिराग टेलर,चेतन चौहान सावरा धांगड़ दीपक धाकड़,दीपक मेघवाल,राहुल बैरागी,अनिल मेघवाल दिनेश भील,अभिषेक व्यास,मोहम्मद अंसार,कन्हैयालाल पाटीदार,दिलखुश नायक,विशाल कुमावत,रुस्तम खान राहुल धनगर,कन्हैयालाल धनगर,आशीष प्रजापत,प्रतिक जैन,सूरज सिंह,रौनक धाकड़,शिवम् नागदा,अमजद मंसूरी शुभम कुमावत,हरिशंकर रेगर,मोनू माली,शुभम मेघवाल गजेंद्र सिंह पंवार,गुलशन