जीआरपी थाना नीमच की कार्यवाही,,,, रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर धराया।दो मोबाइल बरामद
04 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। जीआरपी पुलिस नीमच द्वारा रेलवे सुरक्षा अभियान के तहत सतत कार्यवाही जारी है। प्रतिदिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल दिनांक 3 जून 2026 बुधवार को शाम को रेलवे स्टेशन नीमच पर एक व्यक्ति सो रहे मुसाफ़िर का मोबाइल निकाल लिया। यह घटना स्टेशन पर लगे आरपीएफ पोस्ट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस द्वारा इन दिनों पूरे स्टेशन परिसर पर तेज़ निगाह रखी जा रही है। आर पी एफ सीसीटीवी पोस्ट में मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर घटनाक्रम पर नजर रहती है। इसी सावधानी का परिणाम है कि उक्त चोर तत्काल पकड़ लिया गया। जीआरपी पुलिस नीमच द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम मोहम्मद रज्जाक पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 27 वर्ष निवासी ढाई दिन के झोंपड़े के पीछे अजमेर राजस्थान है। उक्त युवक के पास कुल दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। कीमत लगभग 29 हजार रुपए है।नजीआरपी थाना प्रभारी नीमच मोतीराम चौधरी ने बताया कि कार्यवाही पश्चात आरोपी को हिरासत में लिया गया है। और पूछताछ कर अन्य चोरियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
कार्यवाही पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी नीमच मोतीराम चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन नीमच पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सभी यात्रियों से निवेदन है कि सतर्क रहे जागरूक रहे सावधान रहे।