पुलिस विभाग में अभी भी सर्जरी की दरकार,,जमे हुए कई पुलिस कर्मचारी, अधिकारीयो की चर्चा,,
08 Jul 2025
Local News
नीमच। जिले के एस पी की सख्ती के चलते भले ही तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर तबादला कर इधर से उधर किया गया है जिनमें से लगभग सभी की आमद, रवानगी हो चुकी है लेकिन सूत्रों की माने तो जिले में अभी भी कुछ सालों से जमे हुए पुलिस कर्मचारी और ऐसे कई अधिकारियो की खासी चर्चा थाना, चौकियों के गलियारों से सामने आ रही है कि आज भी विभाग में कंट्रोल रूम से लेकर sp ऑफिस में ऐसे चेहरे हैं जिनका वर्तमान के कार्यश्रेत्र से आखिरकार क्यों उनका मोहभंग नहीं हो पा रहा है !
उल्लेखनीय हैं कि अभी हाल ही में पड़ोसी जिले मंदसौर में पुलिस मुख्यालय ओर डीजीपी श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में मन्दसौर में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के बावजूद एक सप्ताह बाद भी आमद रवानगी नही होकर डीजीपी तथा एसपी के निर्देशो की अव्हेलना हो रही थी,खबर को डीजीपी तथा एसपी ने संज्ञान में लाया गया तो तत्काल आमद रवानगी का दौर शुरू हो गया है था,,? ऐसे में यह कहना लाज़मी है कि नीमच पुलिस विभाग में शायद अभी सही तरीके से सर्जरी नहीं हो पाई है,, अब देखना है आगे होता है क्या,,?