नीमच। आगामी दिनों में त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तेद है। इसी के चलते रविवार 2 अप्रैल को नवागत जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण पर निकले। नया बाजार घंटाघर मुख्य बाजार में पैदल ही भ्रमण किया और आम जनता से संवाद किया। घंटाघर क्षेत्र में दुकानदारों से मुलाकात की।आगामी त्योहारों को लेकर आने वाले जुलूस मार्गो का अवलोकन किया। इस दौरान पैदल भ्रमण में एसपी नीमच के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, नीमच कैंट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, यातायात प्रभारी सूबेदार मोहन भर्रावत भी उपस्थित थे।